फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   City water and water due to heavy rain, increased trouble

झमाझम बारिश से नगर पानी-पानी, बढ़ी परेशानी

Sat, 09 Jul 2022 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
City water and water due to heavy rain, increased trouble
शुक्रवार रात हुई बरसात के बाद भिनगा मे व आसपास खेतों में जल भराव - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में आषाढ़ मास के अंतिम सप्ताह में मेघ मेहरबान हो गए। देर रात शुरू हुई झमाझम बरसात से नगर व गांव की गलियां पानी-पानी हो गईं। जबकि तपती धरती को अभी राहत की फुहार का इंतजार है। धान की रोपाई कर चुके किसान जहां बरसात से प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं। वहीं सिरसिया क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए खेतों को और पानी की दरकार है। बरसात बाद शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी व बढ़ी उमस से जनजीवन बेहाल है।
विज्ञापन

जिले में विगत कई माह से अपेक्षित बरसात न होने के कारण धरती प्यासी थी। वहीं आषाढ़ मास के अंतिम पखवारे में जहां खेतों में धूल उड़ रही थी। वहीं लोगों को जेठ की तपन का अहसास हो रहा था। विगत तीन सप्ताह से बरसात न होने के कारण धान की नर्सरी तैयार कर चुके किसान रोपाई करने के लिए आसमान की ओर निहार रहे थे। आसमान पर घुमड़ने वाले काले बादलों के बिना बरसे लौट जाने से किसानों के चेहरों की हवाइयां उड़ रही थीं। ऐसे में शुक्रवार रात शुरू हुई झमाझम बरसात सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। कभी तेज तो कभी हल्की बरसात के कारण नगर सहित गांवों की गलियों में पानी भर गया। ऐसे में जगह-जगह उत्पन्न कीचड़ व जलभराव की समस्या के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। इस बरसात से जहां धान की नर्सरी को फायदा हुआ।
विज्ञापन

वहीं धान की रोपाई कर चुके किसानों को भी राहत मिली। हालांकि तपन के कारण प्यासी धरती को इस बरसात का कोई खास फायदा नहीं हुआ। खेतों में अपेक्षित पानी न होने के कारण अभी धान की रोपाई का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। धान की रोपाई के लिए किसानों को और बारिश का इंतजार है। वहीं शनिवार दोपहर बाद शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी से बढ़ी उमस ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। ऐसे में लोगों को राहत की फुहार का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed