फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Children took out rally for voter awareness

मतदाता जागरूकता के लिए बच्चों ने निकाली रैली

Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Children took out rally for voter awareness
इकौना में मतदाता जागरुकता रैली में शामिल छात्र छात्राएं व अधिकारी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके तहत स्व. श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली लोहरनिया, विजयी पुरवा, पासी पुरवा, खरगौरा बस्ती, लहरी पुरवा होते हुए कई अन्य गांव में गई।
विज्ञापन

छात्राएं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन युक्त तख्ती अपने हाथों में लेकर चलीं। रैली में छात्राएं देश का भाग्य विधाता बने आप मतदाता, सबसे बड़ा दान मतदान, धनबल जनबल बुद्धि अपार मतदान बिना सब बेकार, बूथ तक जाना है, हमने यही ठाना है। भाई बहना मानो मेरा कहना, वोट का अधिकार है हम सबका गहना। करे राष्ट्र का जो उत्थान, करें उसी को हम मतदान। सुखी जीवन के रास्ते सामाजिक सरोकार के वास्ते। छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान। घर-घर साक्षरता ले जाएंगे, मतदाता जागरूक बनाएंगे के नारे तख्तियों से दर्शाए। मौके पर महाविद्यालय शिक्षक वेद प्रकाश द्विवेदी, आशुतोष पांडे सहित तमाम संख्या में छात्र छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी प्रिया पाठक के नेतृत्व में स्कूली छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली इकौना नगर में निकाली। इसमें कंपोजिट विद्यालय पटेल नगर, कन्या कंपोजिट विद्यालय इकौना, बिंद्रा प्रसाद उमाशंकर सरस्वती शिशु मंदिर, लालमन बृज किशोरी सरस्वती शिशु मंदिर, कैंपस मार्टीयंस एकेडमी जूनियर हाईस्कूल, अन्नता पब्लिक स्कूल, सनशाइन पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल हुए। उन्होंने इकौना नगर के मोहल्ला पटेल नगर, अंबेडकर नगर, आजाद नगर, चौक बाजार, बेचू बाबा, शास्त्री नगर, तिलक नगर, मुबारक नगर, कबीर नगर, गौतम नगर में मतदाताओं को जागरूक किया। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका रुचि पांडे, अरविंद कुमार, विजय कुमार चौधरी, भानु प्रकाश पांडे, संतोष पांडे, आशीष श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, अजय मिश्रा, सुधीर कुमार मिश्रा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed