फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Children showed strength in collegiate sports

Shravasti News: मंडलीय खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम

Wed, 06 Dec 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 06 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Children showed strength in collegiate sports
स्पोर्ट्स स्टेडियम ​भिनगा में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, बीएसए अमिता सिंह, डीआईओएस मिथिलेश कुमार व सीएमओ एपी सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग के पचास मीटर दौड़ में बहराइच के यश प्रताप सिंह प्रथम, बलरामपुर के हुसैन साजिद द्वितीय व गोंडा के गुलाम हुसैन तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर में श्रावस्ती के दिव्यांशु प्रथम, बहराइच के हिंमांशु द्वितीय, बलरामपुर के साजिद हुसैन तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में गोंडा के रेहान प्रथम, बहराइच के एजाज द्वितीय व बलरामपुर के मनोज तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो के बालक वर्ग में श्रावस्ती विजेता व बहराइच की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में बहराइच की टीम विजेता व श्रावस्ती उपविजेता रही। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बहराइच की राशि सिंह प्रथम, श्रावस्ती की उमा द्वितीय, गोंडा की महक तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर में बहराइच की राशि सिंह प्रथम, श्रावस्ती की मानसी द्वितीय व बलरामपुर के शेहरबानो तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर में बहराइच की आलिया प्रथम, श्रावस्ती की गुलफ्सा द्वितीय व गोंडा की मानसी तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान सुभाष सत्या, डाॅ. वीके गौरव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, कर्मवीर राणा, अरुण कुमार मिश्रा, आशुतोष आजाद, ईश्वरदीन चौधरी सहित संबंधित जिलों के शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed