{"_id":"64c10c7b721f54377305e875","slug":"child-labor-died-due-to-electrocution-srawasti-news-c-104-1-slko1050-577-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: करंट की चपेट में आने से बाल श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: करंट की चपेट में आने से बाल श्रमिक की मौत
Wed, 26 Jul 2023 05:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 26 Jul 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
माल्ही चौराहा स्थित किराने की दुकान में करता था काम
इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन का चार्जर लगाते समय हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। माल्ही चौराहा स्थित किराने की दुकान पर काम कर रहा बाल श्रमिक मंगलवार देर शाम करंट की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप से झुलसे किशोर को मेडिकल काॅलेज बहराइच ले जाया जा रहा था। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चमर पुरवा के मजरा माल्ही चौराहा पर सरवर अली किराने की दुकान करता है। जिसके दुकान पर थाना क्षेत्र के ही सोनपुर कला निवासी इरशाद अली (16) पुत्र कुर्बान अली काम करता था। प्रतिदिन की भांति मंगलवार को इरशाद अली काम कर रहा था। जहां इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन का चार्जर लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे इरशाद अली गंभीर रूप से झुलस गया।
उसे मेडिकल कालेज बहराइच ले जाया जा रहा था, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दिए बगैर ग्राम प्रधान के सहयोग से परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर राम पाल यादव का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। जबकि एएसपी प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि तत्काल थाना प्रभारी को मौके पर भेज कर मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद