फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Chaturmas urn installed in Digambar Jain temple

Shravasti News: दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मास कलश स्थापित

Sun, 09 Jul 2023 05:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 09 Jul 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Chaturmas urn installed in Digambar Jain temple
फोटो- 10,11
विज्ञापन

आत्मा के वैभव के दर्शन कराने में चातुर्मास का बड़ा योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा (श्रावस्ती)। दिगंर जैन मंदिर कटरा में रविवार आचार्य यतींद्र सागर की अध्यक्षता में विधि विधान पूर्वक चतुर्मास कलश स्थापना किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बहराइच के संजीव जैन मौजूद रहे। उन्होंने मौजूद लोगों को तप व त्याग करने, राग द्वेष, काम क्रोध, लोभ, मोह मद का त्याग करने पर विशेष बल दिया गया।
पूजन के दौरान आचार्य यतींद्र सागर ने कहा कि चातुर्मास धन और धर्म दोनों हमें उपलब्धियां प्रदान करता है। धन अर्थात समृद्धि के दर्शन तो हम करते हैं किंतु आत्मा के वैभव के दर्शन कराने में चातुर्मास हमें बहुत बड़ा योगदान प्रदान कर सकता है। चातुर्मास काल में त्याग, वैभव, तप, व्रत और संयम का सागर लहराने लगे, ऐसा सामूहिक प्रयत्न होना चाहिए। हम साधना व आराधना के महत्वपूर्ण बिंदुओं की उपेक्षा करते हैं। हमारी जीवन शैली अहिंसा से प्रभावित हो। हम जितना अधिक संयम का अभ्यास करेंगे, उतना ही अहिंसा का विकास होगा।
विज्ञापन

भगवान महावीर ने चातुर्मास काल में जिनवाणी द्वारा जीने की कला से विश्व को अवगत कराया है। यदि उसके अनुरूप हम चलें तो निश्चित ही यशस्वी मानव बन सकते हैं। जप, तप, सत्संग आदि में समर्पित भाव से सहभागी बनने से ही चातुर्मास की विशेषता अक्षुण्ण रहेगी। संजीव जैन ने कहा कि चातुर्मास अवधि के दौरान साधु साध्वियों को विहार नहीं करना चाहिए। एक ही स्थान पर निवास करने से वहां के संघ के संतों के प्रति व स्वयं के प्रति कुछ कर्तव्य होते हैं। जिनका निर्वहन हमें करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चातुर्मास की स्वीकृति की जय बोलने मात्र से कर्तव्य की इतिश्री नहीं हो जाती। संतों के चातुर्मास के दौरान सेवा, बीमार, वृद्ध-संतों की सेवा करना श्रावक-श्राविकाओं का कर्तव्य होता है। संतों के आहार, पानी, स्वास्थ्य, स्वाध्याय व अन्य अनुकूलताओं को ध्यान में रखते हुए, सेवा करना जरूरी समझें। तप, धर्म साधना करने वालों को प्रोत्साहन दें। ज्ञान सीखने वालों को शिक्षण-सामग्री उपलब्ध करवाएं। इस मौके पर महेंद्र जैन, स्वरूप चंद जैन, प्रकाश जैन, सुधीर जैन, ज्ञान चन्द जैन, सुनील जैन, अनुराग जैन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed