{"_id":"6929f609368fe00a8802314d","slug":"campaign-did-not-take-place-roads-made-of-potholes-and-gravel-were-identified-shravasti-news-c-104-1-slko1011-116085-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अभियान नहीं चढ़े परवान, गड्ढे व गिट्टियां बनीं सड़कों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अभियान नहीं चढ़े परवान, गड्ढे व गिट्टियां बनीं सड़कों की पहचान
Sat, 29 Nov 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
भेसरी गांव के पास सरयू मुख्य नहर पर बने पुल का खुला जॉइंटर।- संवाद
तुलसीपुर। जिले की सड़कों का जख्म भरने के लिए भले ही कई बार गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया गया हो, लेकिन अभी भी कई सड़कें इससे अछूती हैं। मुख्य सड़कों के बीच में व किनारों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।
यही नहीं कई स्थानों पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं, जिससे गिरकर प्रतिदिन दर्जनों बाइक सवार घायल होते रहते हैं। ऐसा तब है जब सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए सरकार करोंड़ों रुपये खर्च कर रही और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कई बार सख्त निर्देश दे चुके हैं। बावजूद इसके विभागीय जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। प्रस्तुत है जमुनहा तहसील क्षेत्र के कुछ प्रमुख मार्गों की पड़ताल करती हुई एक रिपोर्ट...
नहर पुल पर बना बड़ा गड्ढा, दिख रहा जॉइंटर
जमुनहा-बहराइच मुख्य मार्ग पर भेंसरी गांव के पास स्थित सरयू नहर पुल का जॉइंटर खुला है और बड़ा सा गड्ढा बन गया है। आलम ये है कि इसकी सरिया दिखने लगी है। गड्ढे के चलते चार पहिया व दो पहिया वाहन पुल से गुजरते समय जंपिंग करते हैं और कभी भी हादसा हो सकता है। राहगीर नरेंद्र मिश्रा, दीपक सोनी व रजनीश आदि ने बताया कि किसी भी समय उछाल के कारण वाहन नहर में गिर सकते हैं और बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
सड़क के नाम पर सिर्फ पत्थर बचे
दिकौली-नसिरगंज मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिन्हें सड़क पर कई स्थानों पर बने गड्ढों के चलते समस्या का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी खलीफतपुर गांव के पास हो रही है, जहां सड़क के नाम पर सिर्फ पत्थर बचे हैं। राहगीर पुत्तन खां, निरंजन शुक्ला व जगदीश आदि ने बताया कि प्रतिदिन दर्जनों बाइक सवार घायल होते रहते हैं।
बिखरी हैं जानलेवा बजड़ियां
बरदेहरा मोड़-नानपारा मुख्य मार्ग पर हिताई नगर चौराहे के पास बना गड्ढा व बिखरीं बजड़ियां लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को बजड़ियों से हो रही है और अब तक दर्जनों राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं। बाइक सवार पंकज यादव, सुरेंद्र कुमार व मनोहर लाल आदि ने बताया कि विभाग को जल्द से जल्द पैचिंग कार्य करवाना चाहिए।