फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cadets in Shravasti were taught the mantra of concentration.

Shravasti News: श्रावस्ती में कैडेट्स को सिखाया एकाग्रता का मंत्र

Sat, 24 Oct 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 24 Oct 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Cadets in Shravasti were taught the mantra of concentration.
तपोस्थली के भ्रमण पर पहुंचे एनसीसी कैडेट्स।
कटरा। सिरसिया स्थित अशोक कुमार बनवारी देवी महाविद्यालय में 51वीं यूपी बटालियन के 102 कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग शिविर आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को सूबेदार नंद सिंह की अध्यक्षता में गुजरात के कैडेट्स ने श्रावस्ती की तपोस्थली का शैक्षिक भ्रमण किया।
विज्ञापन

कैडेट्स ने महामांकोल धम्मा लैंड में ध्यान सत्र में भाग लिया। वांगकोड सिंधी पॉल ने बैठकर, चलते और खड़े होकर ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने एकाग्रता के महत्व और गलत संगत से दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान कैडेट्स व शिक्षकों को कंबल और बरगद के पौधे वितरित किए गए। सूबेदार नंद सिंह ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य कैडेट्स को इतिहास और संस्कृति से परिचित कराना है। कैडेट्स ने विश्व शांति घंटाघर, दिगंबर जैन मंदिर, गंध कुटी, शिवली स्तूप, कौशांबी कुटी, संघाराम बुद्ध विहार, सभा मंडप, सूर्यकुंड और बौद्ध सांस्कृतिक महासभा का भ्रमण किया। इस मौके पर रजनीश सिंह, विष्णु प्रताप सैनी, नितिन कुमार मोदी और अंकुर कुमार चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed