{"_id":"6ab2c362f7d5cb213d0f9dd0","slug":"bullet-motorcycle-collides-with-bike-girl-injured-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123265-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बाइक से टकराई बुलेट, बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बाइक से टकराई बुलेट, बालिका घायल
Tue, 22 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बुलेट की टक्कर घायल बालिका सौम्या।
इकौना। बौद्ध परिपथ पर सोमवार शाम भगवानपुर बनकट पुल के पास एक तेज रफ्तार बुलेट एक बाइक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार पांच वर्षीय बालिका सौम्या गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल सौम्या को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र की कटरा कोरियनपुरवा निवासी अनीता अपने भाई यशराम और बेटी सौम्या के साथ बलरामपुर जा रही थीं। टक्कर में अनीता, यशराम और सौम्या घायल हुए। अनीता ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद बुलेट सवार युवकों ने उनकी और उनके भाई की पिटाई भी की। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद बुलेट सवारों ने उन्हें छोड़ा। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।