फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Budh Cottage Village and Safari will attract tourists

बुद्धा काटेज ग्राम व सफारी से पर्यटकों को करेंगे आकर्षित

Sat, 02 Nov 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Budh Cottage Village and Safari will attract tourists
श्रावस्ती। बुद्ध की कर्मभूमि को अब नया स्वरूप मिलेगा। यहां और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत जेतवन में बुद्धा काटेज ग्राम का निर्माण होगा वहीं सोहेलदेव वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ जंगल सफारी के रूप में विकसित होगा। इसके साथ ही अन्य उपायों से लोगों को रोजगार दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे जिले को विश्व मानचित्र पर एक नया मुकाम हासिल होगा। इसके लिए बार्डर एरिया डेवलेपमेंट कार्यक्रम के तह बीस करोड़ ग्यारह लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

श्रावस्ती में रोजगार के अवसर नहीं है, लेकिन यह क्षेत्र प्राकृतिक, धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों से भरा पड़ा है। एक ओर जहां बुद्ध की कर्मभूमि है तो दूसरी ओर प्राकृतिक धरोहर के रूप में सोहेलवा वर्ल्ड लाइफ जंगल है। इन सभी स्थानों का अभी तक कोई भी उपयोग इस प्रकार नहीं हो पाया, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े, या फिर विश्व पटल पर जिले को नई पहचान मिले।
विज्ञापन

इसको देखते हुए जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने बार्डर एरिया डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत पर्यटकों को जनपद की ओर आकर्षित करने का खाका तैयार किया है। इसके तहत तैयार की गई परियोजना पर बीस करोड़ ग्यारह लाख सोलह हजार रुपये खर्च करने का प्रस्ताव बनाया गया है। यदि पूरी परियोजना धरातल पर उतरी तो जिले में रोजगार का अवसर बढ़ेगा, साथ ही जिले को एक नया मुकाम हासिल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव के तहत इन परियोजना पर होगा खर्च
भगवान बुद्ध की कर्मस्थली जेतवन में बुद्धा काटेज ग्राम का निर्माण पांच करोड़ साठ लाख रुपये में कराए जाने का प्रस्ताव है। इसमें दस काटेज, रेस्टोरेंट, ग्रीन बेल्ट सहित अन्य कार्य कराने की योजना है। इसके साथ ही सिरसिया के सोहेलवा वर्ल्ड लाइफ जंगल को सफारी के रूप में विकसित करने के लिए एक करोड़ 51 लाख 52 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पक्षी पर्यटन के विकास के लिए एक करोड़ ग्यारह लाख 84 हजार रुपये, प्राकृतिक सैर के लिए सोनपथरी मार्ग को विकसित करने के लिए 49 लाख 42 हजार रुपये, थारु क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन हथकरघा विकास के लिए पचास लाख 38 हजार रुपये, जल विकास निकटवर्ती क्षेत्र में पैदल पथ के लिए एक करोड़ 84 लाख रुपये, श्रावस्ती में सरकारी एवं निजी कार्यक्रमों व सेमिनार के लिए सम्मेलन कक्ष पर 64 लाख 29 हजार रुपये, भिनगा में पुस्तकालय निर्माण पर तीस लाख 83 हजार रुपये, प्रकृति के अनुकूल नेचर फ्रेंडली लाग हट निर्माण पर आठ करोड़ 91 लाख 78 हजार रुपये खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

श्रावस्ती में ईको पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसी को मूर्त रूप देने के लिए डीएम के निर्देश पर बीस करोड़ ग्यारह लाख सोलह हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव में बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती से लेकर सोहेलदेव वर्ल्ड लाइफ जंगल में सफारी का प्रस्ताव है। ऐसे कई अन्य प्रस्ताव भी हैं जिससे पूरा जिला पर्यटन केंद्र बन कर उभरेगा। इससे स्थानीय लोगों की जीवन शैली भी बदलेगी।
- एपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed