फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist followers from Vietnam worshiped Varshavas

वियतनाम से आए बौद्ध अनुयायियों ने की वर्षावास पूजा

Sat, 20 Aug 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Buddhist followers from Vietnam worshiped Varshavas
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को अनुयायियों से गुलजार रही। वियतनाम से आए 15 सदस्यीय दल ने गंध कुटि पर बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में वर्षावास पूजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान बौद्ध भिक्षु देवानंद ने कहा कि महात्मा बुद्ध का उपदेश मानव जाति के हित के लिए था। उन्होंने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया। उन्होंने वहां पांच मित्रों को अपना अनुयायी बनाया तथा उन्हें भी धर्म के प्रचार के लिए भेज दिया। महात्मा बुद्ध ने सभी दुखों के कारण और निवारण के लिए अष्टांगिक मार्ग बताया। महात्मा बुद्ध ने अहिंसा का समर्थन किया, पशु हत्या का विरोध भी किया।
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध ने 483 ईसा पूर्व 80 वर्ष की आयु में अपने नश्वर शरीर को त्याग दिया और परमात्मा में विलीन हो गए। ज्ञान प्राप्ति के बाद का संपूर्ण जीवन उन्होंने मानव कल्याण के लिए लगाया। वह ज्ञान को केवल अपने तक सीमित नहीं रखना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने अनेकों उपदेश दिए तथा अपने ज्ञान को अमर कर दिया। पूजन के बाद सभी उपासकों ने आनंद बोधि, शिवली स्तूप, कौशांबी कुटी, अंगुलिमाल स्तूप आदि का भ्रमण कर उसकी ऐतिहासिक जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed