फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist followers from Thailand worship at Taposthali

थाईलैंड से आई बौद्ध अनुयायियों ने तपोस्थली में की पूजा

Tue, 10 Dec 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Buddhist followers from Thailand worship at Taposthali
आनंद बोधि पर प्रार्थना करते थाईलैंड से आए उपासक। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को बौद्ध अनुयायियों से गुलजार रही। थाईलैंड से आए अनुयायियों ने आनंद बोधि पर थाई रीति रिवाज से विशेष प्रार्थना की। इस दौरान बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने उन्हें बौद्ध संदेश भी सुनाया।
विज्ञापन

आनंद बोधि पर विशेष प्रार्थना के दौरान बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने कहाकि भगवान बुद्ध ने मन की शांति के लिए कई बातें कही थी। उनके अनुसार जब हम किसी बात को लेकर जैसे ही क्रोधित होते हैं, तब हम सत्य का मार्ग छोड़कर अपने लिए प्रयास करने लगते है। क्रोधित व्यक्ति स्वार्थी हो जाता है। वह सिर्फ अपनी बात मनवाने की कोशिश करता है। इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन

ईर्ष्या और नफरत की भावना की वजह से हम जीवन में कोई भी खुशी हासिल नहीं कर सकते हैं। यह भावनाएं हमारे मन की शांति खत्म कर देती हैं। पूरे जीवन बिना ध्यान और समझदारी से जीने की अपेक्षा सिर्फ एक दिन समझदारी से जीना अच्छा है। हम अपने गुस्से के लिए दंडित नहीं होते, बल्कि हमारे गुस्से से ही दंड पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस प्रकार तूफान एक मजबूत पत्थर को हिला नहीं पाता है, उसी प्रकार बुद्धिमान व्यक्ति प्रशंसा या आलोचना से प्रभावित नहीं होते हैं। दीपक बिना आग के नहीं जल सकता, ठीक उसी प्रकार मनुष्य भी बिना आध्यात्मिक जीवन के नहीं जी सकता है। जिस तरह बाढ़ में नींद में डूबे हुए लोग बह जाते हैं, ठीक उसी प्रकार मृत्यु विचलित मन वाले व्यक्ति को बहा ले जाती है।

पूजन के उपरांत सभी उपासकों ने शिवली स्तूप, कौशांबी कुटी, सभामंडप, संघाराम बिहार, अंगुलिमाल स्तूप, कच्ची कुटी, पक्की कुटी, पूर्वाराम बिहार आदि का भ्रमण कर उसकी ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर बौद्ध भिक्षु आनंद सागर, धम्म सागर, नाग सागर, सुख सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed