फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist circuit echoed with Road Safety Survival slogans

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के नारों से गूंजा बौद्ध परिपथ

Mon, 15 Feb 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Buddhist circuit echoed with Road Safety Survival slogans
रैली निकाल लोगों को जागरुक करती महाविद्यालय की छात्राएं। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिला पुलिस सड़क सुरक्षा माह मना रही है। जिसे सफल बनाने के लिए स्वर्गीय चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न स्लोगनों व नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्वर्गीय चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने जनजागरूकता रैली निकाली। रैली को विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिम्मी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आम जनमानस व राहगीरों को सड़क नियमों का पालन व अपनी सुरक्षा के साथ सामने वाले की भी सुरक्षा करने का संदेश दिया। इस दौरान छात्राओं द्वारा आप चलाएं कोई भी वाहन, सड़क नियमों का करें पालन, धीरे चलें, बाएं चलें, सुरक्षित रहें। वाहन सुरक्षित चलाएं सही सलामत अपने घर जाएं। ड्राइव करें, उड़ान न भरें। सड़क नियमों की यही पुकार, हेलमेट बिन सब बेकार। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा। ओवरटेक पर रोक लगाएं, धीमी गति से वाहन चलाएं। दुर्घटना से देर भली, जिनको जल्दी थी वे चले गए। सड़क दुर्घटना पर लगेगा ताला, जब पहनोगे सुरक्षा की माला। सड़क सुरक्षा है जान, ऐ भाई बहन इसे पहचान। जैसे कई स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर करीब 250 छात्राओं ने विजयी पुरवा, लहरी पुरवा व बहराइच बलरामपुर बौद्ध परिपथ पर आने जाने वाले राहगीरों के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं की यह पहल सराहनीय है। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि समय-समय पर आम जनमानस को सड़क नियमों के प्रति जागरूक करें साथ ही उन्हें मद्यपान, धूम्रपान, बाल विवाह, लिंग भेद जैसी बुराइयों बचने के लिए प्रेरित भी करें। इस मौके पर शिक्षक संजय कुमार, डॉ. अखिलेंद्र कुमार सिंह, क्रांति वर्मा, सोमपाल सिंह, अजय प्रकाश यादव सहित महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed