फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Broke lock of public service centers and fertilizer shops

जनसेवा केंद्रों व खाद की दुकान का तोड़ा ताला

Sat, 23 Jan 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Broke lock of public service centers and fertilizer shops
श्रावस्ती। लक्ष्मनपुर चौकी क्षेत्र के गढ़ी चौराहे पर शुक्रवार रात चोरों ने दो जनसेवा केंद्र, एक पान की ढाबली व साधन सहकारी समिति का ताला ताड़ दिया। इस दौरान चोरों ने तीनों स्थान पर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार पीड़ितों द्वारा लक्ष्मनपुर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मनपुर पुलिस चौकी के गढ़ी चौराहे पर बारात भारी निवासी देवराज वर्मा जनसेवा केंद्र व मोबाइल की दुकान करता है। शुक्रवार रात कोहरा अधिक होने के कारण वह दुकान बंद कर घर चला आया था। शनिवार सुबह जब वह पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे 26 मोबाइल फोन व दस हजार रुपये नदारद थे।
विज्ञापन

इसी प्रकार गढ़ी चासैराहा स्थित अंकित कुमार के जनसेवा केंद्र के शटर का ताला टूटा हुआ था। चोरों द्वारा उसके दुकान से मोबाइल फोन, 25 हजार रुपये नगद पार कर लिया। इसी रात चोरों ने एक अन्य दुकान का भी ताला तोड़ कर उसमें रखा सामान पार कर लिया। चोरों द्वारा साधन सहकारी समिति का भी ताला तोड़ा गया। जिसमें कुछ न मिलने पर वह मौके से चले गए। पीड़ितों द्वारा चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं सूचना पर चौकी प्रभारी शंभूनाथ उपाध्याय द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed