फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Brijesh Yadav received the excellent service medal in the conference

Shravasti News: सम्मेलन में बृजेश यादव को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक

Wed, 19 Apr 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 19 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Brijesh Yadav received the excellent service medal in the conference
एसपी ने सुनी समस्या, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

श्रावस्ती। पुलिस लाइन के सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें एसपी ने विभिन्न थानों एवं प्रकोष्ठों से आए पुलिस कर्मियों की समस्या सुनी। साथ ही उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया। इस दौरान मुख्य आरक्षी बृजेश यादव को वर्ष 2021 में सराहनीय कार्य के लिए केंद्र सरकार की तरफ से उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित भी किया। सैनिक सम्मेलन में आए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से एसपी प्राची सिंह ने परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों व दायित्व के बारे में जानकारी ली। एसपी ने कहा कि आप में से बहुत से लोग बीट पुलिस अधिकारी के रूप में बीट क्षेत्र में नियुक्त होंगे। इसलिए आप सभी लोग अपने कार्यों का अच्छी तरह से निर्वहन करें। क्षेत्र में जाकर महिलाओं व बच्चियों को भी जागरूक करें। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण भी कराएं। लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक करें।

महिला बीट पुलिस अधिकारियों के लिए ग्राम पंचायत भवन में मिशन शक्ति कक्ष की स्थापना की गई है। मिशन शक्ति कक्ष में आप लोग चौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चियों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्हें जागरूक भी करें। इस मौके पर एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ नगर अतुल कुमार चौबे, सीओ जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed