{"_id":"610ec9a18ebc3e7b3357a06b","slug":"brick-stones-went-in-a-minor-dispute-four-serious-srawasti-news-lko5903634116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में चले ईंट-पत्थर, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में चले ईंट-पत्थर, चार गंभीर
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। बलोचपुर गांव में भैंस ने पेड़ तोड़ दिया था। जिसे लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए खूनी संघर्ष में चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें भिनगा रेफर किया गया है। वहीं घटना की जानकारी के बाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ इकौना ने घटना का जायजा लिया। साथ ही सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम किढ़िहौना के मजरा बलोचपुर निवासी मुन्ना की भैंस शुक्रवार को आज्ञाराम के खेत मे चली गई थी। जिसनेखेत में लगे एक पौधे को तोड़ दिया। इसी बात को लेकर शुक्रवार देर शाम दोनों पक्षों में गालीगलौज होने लगा। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के मुन्ना तथा नान्हे एवं दूसरे पक्ष के आज्ञाराम व मालिकराम को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने सभी घायलों को देर रात एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर हाने के कारण सभी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया है।
वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्रपाल शर्मा ने घटना का जायजा लिया। साथ ही जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।