{"_id":"6ac687454b8eb5b7c5084206","slug":"bodies-of-both-youths-brought-to-the-village-teary-eyes-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123648-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गांव लाए गए दोनों युवकों के शव, आंखें नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गांव लाए गए दोनों युवकों के शव, आंखें नम
Wed, 07 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
गिलौला। मोहम्मदपुर कलां गांव में मंगलवार को बिजली का खंभा खड़ा करते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से दो युवकों वेद प्रकाश पाठक और सचिन मिश्रा की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों के साथ ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
अर्नब तूफान के बाद जिले की बिजली व्यवस्था 12 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। मोहम्मदपुर कलां में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए दोनों युवक खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान खंभा ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से छू गया और दोनों करंट की चपेट में आ गए।
वेद पाठक कथा वाचक थे। नवरात्र में इकौना के परशुरामपुर में उनका कार्यक्रम तय था। सचिन लखनऊ के पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र थे और इंजीनियर बनने का सपना देख रहे थे। वेद को पुत्र सौरभ और सचिन को पिता दिनेश मिश्रा ने मुखाग्नि दी। हादसे से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
पांच हजार मांगे, पोल लगाते ही दो की गई जान
मोहम्मदपुर कलां में दो युवकों की करंट से मौत के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सुरेंद्र मिश्रा, गुलजारी पाठक, अमन पाठक व बाबूलाल ने बताया कि बिजली के लिए ग्रामीण 10 दिन से उपकेंद्र के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि शनिवार को लाइनमैन गौरीशंकर ने पांच हजार रुपये मांगे। ग्रामीणों ने चंदा कर 3300 रुपये दिए। सोमवार को एसडीओ प्रवेंद्र सिंह की मौजूदगी में निजी वाहन से पोल गांव लाया गया। मंगलवार को एसडीओ ने लाइनमैन से संपर्क करने को कहा। आरोप है कि गौरीशंकर ने देवीप्रसाद व मूलचंद को भेजकर सटडाउन लेने की बात कही। पोल खड़ा करते समय 11 हजार वोल्ट लाइन से छू गया, जिससे वेद पाठक व सचिन मिश्रा की मौत हो गई।
एसडीओ सहित चार पर दर्ज हुई प्राथमिकी
गांव में हुई घटना के बाद पीड़ित पिता दिनेश कुमार मिश्रा ने एसडीएओ प्रवेंद्र सिंह, जेई मनोज कुमार, लाइनमैन गौरी शंकर व एसएसओ के विरुद्ध लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
- भरत पासवान, सीओ इकौना