{"_id":"697f9ed69b6e29944307bde4","slug":"bjp-workers-watched-the-live-telecast-of-the-budget-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117690-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा बजट का सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा बजट का सीधा प्रसारण
Mon, 02 Feb 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में बजट का सीधा प्रसारण देखते कार्यकर्ता । - स्रोत: पार्टी
श्रावस्ती। भाजपा कार्यालय पर रविवार को भाजपा पदाधिकारियों ने बजट का लाइव प्रसारण देखा। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट की सराहना की। साथ ही एक दूसरे को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, दिवाकर शुक्ला, अरुण पांडेय, संजू तिवारी आदि मौजूद रहे।
पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने अपने आवास पर पदाधिकारियों के साथ बजट भाषण को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विकासोन्मुखी बजट किसान, युवा, महिला, श्रमिक, मध्यम वर्ग सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण उत्थान को सुनिश्चित करता है।
साथ ही यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार सृजन को गति देने, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करता है। विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडेय ने इकौना ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों, बीडीसी, कार्यकर्ताओं के साथ बजट का लाइव प्रसारण सुना। साथ ही इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताया।