फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BJP made former minister Daddan its candidate

भाजपा ने पूर्व मंत्री दद्दन को बनाया प्रत्याशी

Thu, 24 Jun 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP made former minister Daddan its candidate
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से दद्दन मिश्र का नाम घोषित होने पर लोगों में हर्ष - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भाजपा ने पूर्व मंत्री दद्दन मिश्र को डीडीसी अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया है। इसके लिए गुरुवार जिलाध्यक्ष ने नाम की घोषणा किया। अध्यक्ष उम्मीदवार बनने के बाद उनके प्रथम आगमन पर डीडीसी सदस्यों सहित कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की घोषणा होने के बाद अध्यक्ष पद उम्मीदवारी के लिए भाजपा में चल रही उठापटक खत्म हो गई। काफी इंतजार के बाद भाजपा ने पूर्व सांसद व वार्ड संख्या 17 से डीडीसी सदस्य दद्दन मिश्र को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया। जबकि इससे पूर्व ही समाजवादी पार्टी ने वार्ड संख्या 22 से डीडीसी सदस्य अनुराधा यादव को अपना अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया। अध्यक्ष पद पर नाम घोषित होने के बाद दद्दन मिश्र जब गुरुवार सुबह जिले में पहुंचे तो पूर्व सांसद दद्दन मिश्र का रतनापुर के पास फूलमाला से कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लगभग 16 जिला पंचायत सदस्यों ने भी हर कदम पर साथ रहने का भरोसा दिलाते हुए पूर्व सांसद का स्वागत किया। काफिले के साथ वाहन लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचा। यहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भिनगा स्थित आवास पर दो और डीडीसी सदस्यों ने भेंट कर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

तीन लोग थे टिकट के दावेदार
भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांगने वालों में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के अलावा पूर्व महामंत्री रणवीर सिंह की पुत्रवधू अंशू सिंह व राजकीय ठेकेदार टीपी सिंह के पुत्र देव प्रताप सिंह का नाम शामिल था। जिला कार्यकारिणी की ओर से तीनों लोगों के नाम का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व सांसद के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed