फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bike rider collides with parked tractor-trolley, one dead

Shravasti News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत

Sat, 04 Oct 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 04 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with parked tractor-trolley, one dead
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बाइक सवार दो युवक सड़क पर खड़ी लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन



सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदरखा बुजुर्ग के मजरा कोरीपुरवा निवासी नान बाबू (30) व चंदरखा निवासी सुरेश (32) बुधवार रात बाइक से बहराइच जा रहे थे। दोनों चंदरखा बुजुर्ग चौराहे से थोड़ा आगे पहुंचे ही थे कि बनियागांव मोड़ के पास जमुनहा- बहराइच मार्ग पर खड़ी लकड़ी लदी ट्रैक्टर -ट्राली न देख पाने से उससे टकरा गए।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी नान बाबू कि मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई सोनवा पुलिस व परिजनों ने दोनों को एबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने नानबाबू के मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, सुरेश का गंभीर हालत में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने बताया कि दोनो युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था, नानबाबू के सिर में गंभीर चोट आई थी। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed