{"_id":"6499d262d99fa4e5180b966a","slug":"bhakiyu-demonstrated-and-handed-over-the-memorandum-srawasti-news-c-104-1-slko1050-229-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Mon, 26 Jun 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। भारतीय किसान यूनियन जमुनहा इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पांच सूत्रीय मांग को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की समाप्ति से पहले कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में अपनी पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन भी एसडीएम जमुनहा रोहित यादव को सौंपा।
इसमें कहा गया कि विगत वर्षों में आई बाढ़ से कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाने से जन धन की काफी क्षति होने के बाद भी इसकी रोकथाम को लेकर कोई तैयारी नहीं की गयी है। इसी कारण क्षेत्र के शिकारी चौड़ा, वीरपुर, हरिहरपुर, जोगिया, पिपरहवा इलाके के लोगों को हर वर्ष बाढ़ की त्रासदी से जूझना पड़ता है।
इसके साथ ही बरसात से पहले माइनरों की सफाई कराने के साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वच्छ पेयजल व जल निकासी की व्यवस्था की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में अंबिका प्रसाद, नानकुन, जमुना प्रसाद व शब्बीर सहित अन्य भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
तीन शातिर गिरफ्तार
इकौना (श्रावस्ती)। नवीन मार्डन थाना पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान अमारे भरिया के ओझा कुट्टी नहर पुलिया के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन पर प्रतिबंधित पशुओं की हत्या का आरोप था। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू, एक गड़ासा , दो रेशम की रस्सी, एक लकड़ी का ठीहा व टार्च बरामद की। आरोपियों की पहचान अमारे भरिया निवासी शमशेर अली , खरगौरा गनेश निवासी इब्राहिम व कटरा के मजरा बरईपुर निवासी हासिम अली के रूप में हुई।