फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Be strict on those who break the rules

नियम तोडने वालों पर करें सख्ती, अन्यथा होगी कार्रवाई

Mon, 01 Jun 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Be strict on those who break the rules
श्रावस्ती। जिले में लॉकडाउन का नियम के अनुसार पालन हो रहा है, अथवा नहीं, इसका हाल जानने के लिए सोमवार को एएसपी ने जिले भर में जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मातहतों के साथ बाजार में पैदल गश्त कर दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर ही सामान बेचने का निर्देश दिया। साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों को नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती करने व अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने लक्ष्मननगर में पैदल गश्त कर लॉकडाउन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किराना, मेडिकल स्टोर, फल व सब्जी की दुकानों पर जाकर भाव भी जाना। साथ ही दुकानदारों को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक सामग्रियों को बेचने का निर्देश दिया। ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने तथा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने बैरियर व चेक पोस्टों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। वहां तैनात कर्मियों को नियमों का कड़ाई से पालन करने, मास्क, ग्लब्स पहनने तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने व कराने का निर्देश दिया जबकि क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र तथा सीओ इकौना तारकेश्वर पांडे ने गिलौला थाना क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थित का जायजा लिया। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वालों को सख्त चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed