फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Be fearless and give information on helpline numbers: ASP

निर्भीक हो हेल्पलाइन नंबरों पर दें सूचना : एएसपी

Thu, 25 Sep 2025 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 25 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Be fearless and give information on helpline numbers: ASP
श्रावस्ती। मिशन शक्ति पांचवें चरण के तहत बुधवार को एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम हरदत्त नगर गिरंट पहुंचे। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात कर्मियों के साथ बैठक की और क्षेत्र भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं से बातचीत कर उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान एएसपी ने मिशन शक्ति टीम को केंद्र पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने व जागरूकता शिविरों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने जगह-जगह महिलाओं व बालिकाओं से बातचीत की और निर्भीक होकर सभी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


एएसपी ने कहा कि शासन-प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है, लेकिन आपके साथ अगर कोई घटना व अपराध हो रहा हो, तो सूचना आपको ही देनी है। ऐसे में सभी लोग मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, वीमेन पावर लाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपात नंबर 112, साइबर हेल्पलाइन 1030, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि की जानकारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed