फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BDO insulted teachers

बीडीओ ने शिक्षकों का किया अपमान

Sat, 21 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
BDO insulted teachers
जमुनहा में शिक्षकों को अपशब्द कहे जाने के बाद बीडीओ को घेराव करते शिक्षक। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बीआरसी जमुनहा में शनिवार को शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान पहुंचे खंड विकास अधिकारी के बोल बिगड़ गए। बीडीओ ने विद्यालय के समय में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर सवाल उठाते हुए अध्यापकों को अपशब्द कहे।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि जो सीखना था वो सीख चुके हो अब कुछ नहीं सीख पाओगे। इस पर शिक्षक भड़क उठे और मल्हीपुर पहुंचकर बीडीओ ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे बीडीओ ने शिक्षकों से अपने शब्दों के लिए माफी मांगी, लेकिन इस दौरान भी उन्होंने अध्यापकों की कई कमियों को गिना दिया।
विज्ञापन

जमुनहा के बीआरसी भवन में शनिवार को शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा था। इस दौरान शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सपोर्टिव सुपरविजन कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच निरीक्षण के लिए बीआरसी पहुंचे बीडीओ जमुनहा जितेंद्र कुमार दूबे अचानक शिक्षकों के प्रशिक्षण कक्ष में पहुंच गए। उन्होंने विद्यालय समय में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर नाराजगी जताई। शिक्षकों से कहा कि आप लोग विद्यालय समय में प्रशिक्षण कर रहे हो, यह गलत है। जो सीखना था वो सीख चुके हो अब कुछ सीख नहीं पाओगे। इसके बाद उन्होंने शिक्षकों को अपशब्द कहा।

बीडीओ के यह बोलते ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक भड़क उठे। इसके बाद शिक्षकों ने मल्हीपुर पहुंचकर बीडीओ ऑफिस का घेराव किया। इसकी जानकारी पर बीडीओ ने शिक्षकों से अपने शब्दों के लिए माफी मांग ली, लेकिन इस दौरान भी उन्होंने शिक्षकों की कई कमियां गिनाईं। बीडीओ की ओर से माफी मांगे जाने पर शिक्षकों ने घेराव समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed