{"_id":"5d52f3b48ebc3e6ceb4325e9","slug":"bakrid-celebrated-by-praying-for-progress-srawasti-news-lko476168674","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरक्की की दुआ मांगकर मनाई बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरक्की की दुआ मांगकर मनाई बकरीद
विज्ञापन
श्रावस्ती में बकरीद पर नमाज अदा करते लोग।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। ईद-उल-अजहा का पर्व सोमवार को जिले भर में अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों व मस्जिदों में लोगों का आना शुरू हुआ। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन व तरक्की के लिए दुआएं मांगी। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ सेंवई व अन्य पकवान का लुत्फ उठाया। त्योहार का उल्लास सबसे अधिक बच्चों में नजर आया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा।
ईद-उल-अजहा पर होने वाली नमाज को लेकर सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही काफी उत्साहित नजर आए। मसजिद व ईदगाहों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई। इस दौरान भिनगा स्थित ईदगाह, रजा जामा मसजिद मोहल्ला टंड़वा, आयसा मसजिद भिनगी, अंसारी मोहल्ला मसजिद, चिकवा मोहल्ला, मंगलभट्ठा के साथ ही बड़ी जामा मसजिद सब्जी मंडी में नमाज अदा कराई गई।
लोगों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। ईदगाहों में पेश ए इमाम की अगुवाई में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन के लिए दुआएं मांगी। तराई में ईदगाहों पर नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
भिनगा में नमाज के दौरान लोगों को कोई असुविधा न हो इसके लिए तहसील तिराहे से ईदगाह के मध्य आवागमन पर पूरी तरह रोक दिया गया था। सोमवार को शुरू हुआ कुर्बानियों का दौर मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। जानकारों की माने तो यह सिलसिला अभी दो दिन और चलेगा।
चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस
बकरीद की नमाज शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसके लिए ईदगाह तिराहे पर जिलाधिकारी ओपी आर्य, एसपी आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम भिनगा चंद्रमोहन गर्ग, सीओ भिनगा डॉ. जंग बहादुर यादव व प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह स्वयं दल बल के साथ मौजूद रहे। वहीं इकौना, मल्हीपुर, गिलौला, सोनवा, सिरसिया सहित अन्य क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के साथ ही होमगार्ड व पीएसी के जवानों को तैनात किया था, जो ईदगाह व मसजिदों की ओर आने जाने वाले मुख्य मार्गों पर पैनी नजर रखे हुए थे।
भिनगा में रहा रूट डायवर्जन
नमाजियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इस पर प्रशासन ने खासा ध्यान दिया। भिनगा स्थित ईदगाह में होने वाली बकरीद की नमाज के लिए रूट डायवर्जन किया गया था। इसके तहत भिनगा बहराइच मार्ग पर चलने वाले वाहनों को सुबह 8:30 बजे से 10:30 तक तहसील तिराहा से बगुरैंया होते हुए कलेक्ट्रेट मार्ग पर भेजा गया।