फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

दो बच्चों की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद

Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। सिरसिया के मधवापुर गांव में अपने दो अबोध बच्चों की हत्या करने वाली मां को सेशन कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय में गुरुवार जब सजा सुनाई जा रही थी तो हर व्यक्ति हत्यारिन मां को देख रहा था। बच्चों की हत्या के बाद महिला ने स्वयं भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। सिरसिया की ग्राम पंचायत मधवापुर के मजरा कोनहा निवासी प्रदीप कुमार वर्मा ने 27 मार्च, 2016 को थाने में शिकायती पत्र दिया था। पत्र में लिखा था कि उसकी पत्नी मीरा देवी अपने चार वर्षीय पुत्र अनुराग उर्फ मारुति व एक वर्षीय आर्यन के साथ कमरे में सोई हुई थी। सुबह करीब पांच बजे वह कमरे के बाहर निकला था। लौटने पर अंदर से दरवाजा बंद देखा। इस पर पत्नी को आवाज दी, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। तब वह बाहर ही बैठ गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद कमरे के अंदर की खिड़की से मिट्टी के तेल व जलने की दुर्गंध और धुआं निकलता दिखा। इस पर वह शोर मचाने लगा। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और आग बुझाने लगे। इसी दौरान देखा कि दोनों बच्चे बेड पर मृत पड़े हैं। मीरा के कपड़े भी आग पकड़ चुके थे। मीरा बच्चों को गला दबाकर मार चुकी थी। मौका पाकर मीरा देवी भागकर कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने मुश्किल से उसे बाहर निकाला था। मामले की सुनवाई जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में चल रही थी। फैसला गुरुवार को न्यायालय में सुनाया गया।
विज्ञापन

मीरा देवी को दोनों बच्चों की हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास के साथ दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड न देने पर चार माह का अतिरिक्त कारावास व एक अन्य मामले में छह माह की सजा सुनाई गई है। इससे पहले मीरा देवी द्वारा जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा। जब न्यायालय फैसला सुना रहा था तो हर कोई मीरा का चेहरा देख रहा था। मामले की पैरवी करने वाले जिला शासकीय अधिवक्ता केपी सिंह बताते हैं कि इस तरह के मामले न्यायालय में कम ही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed