{"_id":"62473a23bb495a44900a0046","slug":"bahraich-srawasti-news-lko6241581121","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र तो खुले, नहीं पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र तो खुले, नहीं पहुंचे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। गेहूं खरीद का पहला दिन सन्नाटे में बीत गया। इस दौरान क्रय केंद्र तो खुले लेकिन किसान ही नहीं आए। क्रय केंद्र प्रभारी दिनभर किसानों का इंतजार करने के बाद शाम को क्रय केंद्र बंद करके घर चले गए। बताया जा रहा है कि अभी जिले में मड़ाई प्रारंभ नहीं हुई है इसीलिए क्रय केंद्रों पर सन्नाटा है।
गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद की निधार्रित तिथि एक अप्रैल थी। यहां सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक फसल की खरीद होनी है। इसके लिए क्रय केंद्र प्रभारियों ने अधिकांश केंद्र तो खोल दिया था। सुबह नौ बजे से वह किसानों का इंतजार कर रहे थे कि वह आए और खरीद प्रक्रिया प्रारंभ हो सके। लेकिन केंद्र पर पूरे दिन किसान अपनी उपज लेकर नहीं आए। कुछ केंद्रों पर किसान समर्थन मूूल्य व पंजीकरण के बारे में पूछताछ के लिए आए। कुछ किसान अपना टोकन जमा करने के लिए आए ताकि मड़ाई के बाद उनकी फसलों की खरीद हो सके। साधन सहकारी समिति जमुनहा भवनियापुर में पीसीएफ द्वारा गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है जहां ऑनलाइन 18 किसानों का पंजीकरण हुआ।
मौके पर केंद्र प्रभारी प्रदोष सिंह, पर्यवेक्षण में एडीओ कॉऑपरेटिव पन्ना लाल मौजूद थे। गिलौला की साधन सहकारी समिति धुसवां में गेहूं खरीद के लिए सारी व्यवस्था दुरुस्त मिलीं। केंद्र प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। जैसे ही किसान गेहूं लाते हैं तौल शुरू हो जायेगी। हुसैनपुर खुरुहरी स्थिति साधन सहकारी समिति में केंद्र प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि किसान गेहूं लाते हैं खरीद शुरू कर दी जायेगी।