फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

8912.34 लाख की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास

Tue, 04 Jan 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। लोक निर्माण विभाग से जुड़ी 74 निर्माण कार्य योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने लखनऊ में आयोजित ऑन लाइन समारोह में किया। इसमें 64 कार्यों का शिलान्यास और 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
विज्ञापन

चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले ही सरकार अपनी उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने में जुटी है। इस अभियान के तहत ही लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में कराए जा रहे मौजूदा कार्यों व पूर्ण हुई योजनाओं को वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्न मिश्र व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान जिले में नई स्वीकृत 64 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास की गई सड़क परियोजना की कुल लंबाई 90.54 किलोमीटर है।
विज्ञापन

इसके निर्माण कार्य पर 8056.22 लाख की धनराशि खर्च होगी। इस दौरान पूरी हो चुकी दस परियोजनाओं का लोकार्पण भी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय द्वारा किया गया। इन्हें मिला कर जिले में 75 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्य संपन्न हुआ। इन निर्माण कार्यों की कुल लंबाई 98.84 किमी व लागत 8912.34 लाख रुपया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed