फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

फाइनल ट्रायल में राप्ती का नहर में प्रवेश

Sat, 11 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का अंतिम ट्रायल शुक्रवार को राप्ती बैराज पर हुआ। इस दौरान सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता की मौजूदगी में बैराज का केवल एक गेट ही कुछ देर के लिए खोला गया। इतनी देर में ही राप्ती का पानी हाहाकार मचाते हुए मुख्य नहर में दौड़ने लगा। करीब आधे घंटे में राप्ती से छोड़े गए पानी ने करीब दस किलोमीटर तक का सफर तय कर लिया।
विज्ञापन

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के शनिवार को होने वाले लोकार्पण से पहले शुक्रवार को राप्ती बैराज पर कई तरह के ट्रायल किए गए। इस दौरान परियोजना के मुख्य अभियंता सरयू प्रथम अयोध्या के मुख्य अभियंता अखिलेश कुमार सचान, मुख्य अभियंता यांत्रिक महेश कुमार पांडे, अधीक्षण अभियंता नवम मंडल जय प्रकाश यादव, अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारी व तकनीकी स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रायल के लिए सबसे पहले सरयू परियोजना के लिए बनाए गए बैराज का एक शटर कुछ पल के लिए लगभग दो फिट तक खोला गया। इसी से ही राप्ती नदी का जोर की आवाज के साथ राप्ती मुख्य नहर की ओर दौड़ गया। पानी छोड़ने का यह ट्रायल करीब आधे घंटे तक चला। इस दौरान मुख्य नहर में पानी की गति मापने पर पता चला कि आधा घंटे में ही पानी ने लगभग दस किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया। इससे अंदाजा लगाया गया कि नहर का संतुलन पूरी तरह से ठीक है और पानी छोड़ते ही टेल तक का सफर पूरा कर लेगा। इस दौरान राप्ती बैराज से प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर लाइव प्रसारण के लिए लगाए गए कैमरों का भी ट्रायल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्रावस्ती के लोग भी देख सकेंगे। इसके लिए राप्ती बैराज पर एक बड़ी एलईडी लगाई गई है यहां बैराज पर श्रोताओं व दर्शकों को बैठने की व्यवस्था रहेगी। यहीं बैठ कर वह पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख कर इसका हिस्सा बन सकेंगे।

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का फाइनल ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। यह योजना प्रशासनिक इच्छाशक्ति व इंजीनियरिंग के आपसी समन्वय का नायाब तोहफा है। लोकार्पण की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। अब प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को इस योजना को लोकार्पित कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
- अखिलेश कुमार सचान, मुख्य अभियंता, सरयू प्रथम, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed