{"_id":"619e7d0759521713c55440e0","slug":"bahraich-srawasti-news-lko60594646","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी, एएसपी व सीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी, एएसपी व सीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली का बुधवार को एसपी ने औचक निरीक्षण किया। वहीं, एएसपी ने सोनवा थाने का जबकि सीओ सिटी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निरीक्षण में मिली खामियों को दुरुस्त करने के लिए प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
भिनगा कोतवाली का पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली प्रभारी सहित विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के साथ ही वांछित व वारंटी को गिरफ्तार करने एवं लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, परिसर आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव व परिसर की सफाई करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित माल मुकदमाती वाहनों व मालों का निस्तारण करने को कहा। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने सोनवा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, परिसर आदि का भी निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव व परिसर की सफाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर उनका हाल भी जाना। क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे ने पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार, स्टोर, बैरक, भोजनालय, डीसीआर, यूपी 112 कार्यालय, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, कैंटीन आदि का भ्रमण कर अभिलेखों की जांच की। अभिलेखों के रखरखाव व उनमें पाई गई कमियों में सुधार के लिए निर्देश दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित संबंधित थानों के प्रभारी, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।