{"_id":"616324878ebc3ed33b35e7c7","slug":"bahraich-srawasti-news-lko5995179168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 23172 अंत्योदय कार्ड धारकों को आज मिलेगा गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 23172 अंत्योदय कार्ड धारकों को आज मिलेगा गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार द्वारा अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को आज सोमवार को नायाब तोहफा दिया जा रहा है। सरकार जिले के 23172 अंत्योदय कार्ड धारकों को गोल्डन कार्ड देगी।
यह बातें शनिवार को जिलाधिकारी टीके शिबु ने कही। उन्होंने बताया कि जिले के 23172 अन्त्योदय कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड दिए जाएंगे। जिले के सभी अन्त्योदय कार्ड धारकों से अपील किया है कि वह जिले में चलने वाले महाअभियान में अपना गोल्डन कार्ड जरूर बनवा लें। उन्होंने बताया कि आज 11 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से अन्त्योदय कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड का वितरण किया जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा।
जिलास्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अन्त्योदय कार्ड धारकों को गोल्डन कार्ड का वितरण किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि अन्योदय कार्ड धारक सीएचसी, पीएचसी, कॉमन सर्विस सेन्टर (वीएलई) तथा अपनी ग्राम पंचायत के सरकारी कोटे की दुकान पर जाकर गल्ला प्राप्त करने के साथ-साथ अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रूपए तक का मेडिकल उपचार मुफ्त मुहैया कराया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार की जांच, हॉस्पिटल में भर्ती एवं भर्ती रहने के दौरान सभी खर्चे, दवाइयां, ऑपरेशन आदि सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
गोल्डन कार्डधारकों को बीमार पड़ने पर सिर्फ अपना गोल्डन कार्ड चिन्हित हास्पिटल में लेकर जाना होगा। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सभी सीएचसी अधीक्षक को निर्देशित किया है कि आपस में समन्वय बनाकर अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन कराएं।