{"_id":"60f705638ebc3e7359165462","slug":"bahraich-srawasti-news-lko587830594","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुखों ने संभाली विकास की कमान, पांच में से तीन ब्लॉक प्रमुख महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुखों ने संभाली विकास की कमान, पांच में से तीन ब्लॉक प्रमुख महिलाएं
विज्ञापन
सिरसिया में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अमित सिंह को शपथ दिलाते एसडीएम
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। ब्लॉक प्रमुखों ने मंगलवार को अपने विकास खंड में विकास कार्य करने का जिम्मा ले लिया है। सभी विकास खंडों में एसडीएम ने नव निर्वाचित प्रमुखों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के लिए डीएम ने एक रोस्टर भी जारी किया था। इस रोस्टर में कुछ विकास खंडों में प्रथम पाली तो कुछ में द्वितीय पाली में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।
ब्लॉक प्रमुख खंड विकास अधिकारी के माध्यम से केंद्र व राज्य आयोगों के अनुदानों से मिले पैसे से विकास कार्य कराते हैं। मंगलवार को जिले के सभी पांच विकास खंडों में ब्लॉक की सरकार का गठन हुआ है। इसके लिए सभी विकास खंड स्तर पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम भिनगा राजेश मिश्रा ने प्रथम पाली में हरिहरपुररानी में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमख शकुंतला देवी को शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख द्वारा अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शापथ दिलाई। इस दौरान पूर्व सांसद दद्दन मिश्र मौजूद रहे। दूसरी पाली में एसडीएम ने सिरसिया में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह को शपथ दिलाई।
ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह द्वारा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ल व रमन सिंह सहित अन्य प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। एसडीएम इकौना आरपी चौधरी ने ब्लॉक प्रमुख इकौना मिथिलेश पांडे व ब्लॉक प्रमुख गिलौला पूजा देवी को शपथ दिलाई। एसडीएम जमुनहा प्रवेंद्र कुमार ने ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इकौना के ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, गीता देवी, ओंकार चौरसिया, गौरी यादव, खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी, गिलौला में श्रावस्ती विधायक, खंड विकास अधिकारी गिलौला यशोवर्धन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।