{"_id":"65780734be3e8ea76e07ab44","slug":"bag-of-dead-student-found-lying-in-kdc-parking-father-expressed-fear-of-murder-srawasti-news-c-98-1-slko1011-7411-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: केडीसी पार्किंग में पड़ा मिला मृत छात्र का बैग, पिता ने जताया हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: केडीसी पार्किंग में पड़ा मिला मृत छात्र का बैग, पिता ने जताया हत्या की आशंका
Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक छात्र का शव शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गोलवाघाट पुल के नीचे सरयू नदी में उतराता मिला था। छात्र अपने घर से एबीवीपी के टूर में जाने की बात कहकर बैग लेकर निकला था। जिसका बैग केडीसी में पड़ा मिला है। सोमवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
कोतवाली देहात क्षेत्र मोहल्ला सरस्वती नगर निवासी विकास श्रीवास्तव (20) का शव गत शनिवार को सरयू नदी में गोलवाघाट पुल के नीचे उतराता मिला था। विकास के पिता के उड़ीसा में होने चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया गया।
मृतक के पिता प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को केडीसी के प्राचार्य ने फोन कर बेटे का बैग पार्किंग में पड़ा होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बेटा घर से एबीवीपी के टूर में जाने की बात कहकर निकला था। ऐसे में उसका शव गोलवाघाट कैसे पहुंचा उन्हें नहीं पता। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को तहरीर दी जाएगी। कोतवाल देहात ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि शव मिलने के बाद से हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
,