फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bachpan Day Care Center started operating

Shravasti News: बचपन डे केयर सेंटर का संचालन शुरू

Fri, 18 Jul 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 18 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bachpan Day Care Center started operating
श्रावस्ती। दिव्यांग बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षित करने के लिए बचपन डे केयर सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है। 80 छात्रों की क्षमता वाले इस स्कूल में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती भी हो चुकी है। विद्यालय के संचालन से क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा के छात्रावास में दिव्यांग बच्चों के पठन-पाठन के लिए बचपन डे केयर सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसमें तीन से सात वर्ष के दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, बौद्धिक व लिखने-पढ़ने की दिव्यांगता वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों के आने-जाने के लिए निशुल्क वाहन, मध्याह्न भोजन, पेयजल, स्मार्ट क्लास, फिजियोथेरेपी व स्पीच थेरेपी आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए खेलकूद, टेलीविजन, प्रोजेक्टर, लैपटॉप, कंप्यूटर व गेम कार्नर जैसे संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण जैसे-कान की मशीन, ब्रेल किट, एमआर किट आदि भी दी जाएगी। सेंटर में कुल 80 बच्चों को एक साथ पढ़ाने की क्षमता है, जिसमें श्रवण बाधित 20, दृष्टि बाधित 20, बौद्धिक दिव्यांग 20 व मानसिक दिव्यांग 20 बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन शिक्षकों की हुई तैनाती

बचपन डे केयर स्कूल के संचालन के लिए नौ शिक्षक तैनात किए गए हैं। इनमें मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए विशेषज्ञ शिक्षक की तैनाती की गई है। इस तरह से पढ़ने में अक्षम, दृष्टि बाधित, सुनने में असमर्थ बच्चों को भी पढ़ाने के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की गई है।



बचपन डे केयर सेंटर का संचालन प्रारंभ करा दिया गया है। साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। यदि किसी को इस संबंध में अधिक जानकारी लेनी हो तो वह शिक्षक प्रेम प्रकाश यादव के मोबाइल नंबर 6388938215, अंकित सिंह के मोबाइल नंबर 9506406462 या कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
- डॉ. अजीत कुमार, जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed