फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Baba Saheb dedicated his life for the welfare of mankind

Shravasti News: बाबा साहब ने मानव जीवन के लिए समर्पित किया जीवन

Mon, 21 Apr 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 21 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb dedicated his life for the welfare of mankind
कलेक्ट्रेट ​स्थित तथागत हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनप्रतिनि​धि व भाजपा पदा​धिकारी
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में रविवार को भाजपा की ओर से डाॅ. भीमराव आंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाॅ. मिश्रीलाल वर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य रूप से एमएलसी लालजी निर्मल व बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल मौजूद रहीं। सम्मान सभा में एमएलसी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद बाबा साहब ने मानव अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके अधूरे सपनों को आज भाजपा पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जन्मस्थली, शिक्षा भूमि, दीक्षाभूमि, महापरिनिर्वाण भूमि, चैत्य भूमि को पंचतीर्थ घोषित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। सदर विधायक ने कहा कि भारतीय संविधान के रचयिता के जन्म जयंती को प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस घोषित किया है। कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब का अपमान व तिरस्कार किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय, शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, उदय प्रकाश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री रमन सिंह, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रवेश आर्य, प्रेम सिंह नायक, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, शिवम जायसवाल, अमित सिंह रणवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed