{"_id":"68d2e7b5090074abe3062599","slug":"ayurveda-day-a-rally-was-organised-to-make-people-aware-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114387-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद दिवस: रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद दिवस: रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक
Wed, 24 Sep 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में जानकारी लेते जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य।
श्रावस्ती। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में मंगलवार को दशम आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने आयुर्वेदिक दवाओं की प्रदर्शनी देखी।
उन्होंने कहा कि आज हम संकल्प लें कि आयुर्वेद को अपनाकर स्वस्थ, संतुलित और पर्यावरण हितैषी समाज के निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने कार्यक्रम के बाद आयुर्वेदिक दवाओं की प्रदर्शनी भी देखी।
इसके बाद छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली भिनगा नगर में भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्रों ने लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. रामकृपाल, डॉ. आरपी गुप्ता, डॉ. अजय कुमार, गायत्री शक्तिपीठ के जिला प्रमुख दधिबल सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद भारती, जयप्रकाश नारायण त्रिपाठी, विनोद साहू व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।