{"_id":"6a022f56dbf1f328a905addd","slug":"awareness-is-important-in-reducing-neonatal-mortality-rate-dr-dhruv-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120072-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात शिशु मृत्यु दर घटाने में सजगता महत्वपूर्ण : डॉ. ध्रुव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात शिशु मृत्यु दर घटाने में सजगता महत्वपूर्ण : डॉ. ध्रुव
Tue, 12 May 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 12 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में रविवार को राष्ट्रीय एनआरपी दिवस मनाया गया। इस दौरान चिकित्साकर्मियों को नवजात शिशुओं की देखभाल और मृत्यु दर कम करने के लिए आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ध्रुव मिश्रा ने नवजात मृत्यु दर कम करने में सजगता और अद्यतन रहने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रसव के तुरंत बाद बच्चे को गर्म रेडिएंट वार्मर के नीचे सुखाने, बलगम साफ करने और सांस लेने के लिए प्रेरित करने जैसे प्राथमिक उपायों को बताया। डॉ. माला मुनि स्वामी ने गोल्डन मिनट के प्रति जागरूक करते हुए कृत्रिम श्वास जैसी जीवन रक्षक पद्धतियों की जानकारी दी। डमी और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से इन जीवन रक्षक उपायों का सजीव प्रदर्शन भी किया गया, ताकि कर्मचारी विषम परिस्थितियों में तत्काल सही निर्णय ले सकें। इस दौरान काफी संख्या में चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।