फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Awarded for good work

Shravasti News: बेहतर कार्य के लिए सम्मानित हुई आशा

Wed, 23 Aug 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 23 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Awarded for good work
श्रावस्ती। आशा दिवस पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आशा बहू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस मौके पर सांसद शिरोमणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्न मिश्रा व जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने बेहतर कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए आह्वान किया कि वह जनता तक स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को पहुंचाने तथा गर्भवती, किशोरियों व बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित करने में हर संभव मदद करें। अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग की एक ऐसी कड़ी है, जिनकी पहुंच जिले के हर गांव के हर घर तक होती है।
विज्ञापन

भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा ने भी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव कराने एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में आशाओं के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में बेहतर कार्य के लिए हरिहरपुररानी की मीरा देवी को प्रथम पुरस्कार के बतौर पांच हजार, राजपती को द्वितीय पुरस्कार के लिए दो हजार व मोहिनी पाठक को तृतीय पुरस्कार के लिए एक हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसिया की सुमन देवी, नीला देवी व सावित्री देवी, इकौना की रक्षादेवी, रामकली व शिवानी देवी, जमुनहा की प्रेमलता, शिवकुमारी व बृजरानी तथा गिलौला की गीतादेवी, अंजू देवी व शुक्ला सरकार को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद आशा संगिनी पद्मावती, श्यामली विश्वास व रमादेवी को भी चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिले में सर्वश्रेष्ठ वीसीपीएम के रूप में बेहतर कार्य करने वाले गिलौला के अजीत कुमार को पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डा. एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी, आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी मौजूद रहीं। संवाद


सीएचसी भिनगा में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में एक हेल्थ एटीएम लगाया गया है। इसका लोकार्पण बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ रोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed