{"_id":"61461d0b8ebc3e68a66daf3e","slug":"asp-inspected-bhinga-kotwali-srawasti-news-lko5961621137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने भिनगा कोतवाली का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने भिनगा कोतवाली का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली का शुक्रवार को एएसपी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों संग बैठक कर लंबित अहकमात व विवेचनाओं की समीक्षा भी की। इस मौके पर लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए उसे यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने शुक्रवार को भिनगा कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना पर तैनात विवेचकों के साथ मीटिंग कर लंबित एहकमात की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्हें कई विवेचनाएं लंबित मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण करने के साथ-साथ वांछित, वारंटी की गिरफ्तारी करने तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का भी गुणवत्तापूर्ण यथाशीघ्र निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक बृजेश द्विवेदी सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया।
इसके बाद उन्होंने थाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारियों से थाने पर आने वाली महिलाओं की शिकायतों को सरलता से सुनने तथा यथाशीघ्र निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित संबंधित को अवगत कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, परिसर आदि का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव व परिसर की सफाई व लंबित माल मुकदमाती वाहनों तथा मालों के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद सभी बीट आरक्षियों संग बैठक कर बीट व्यवस्था के तहत जांच के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि क्षेत्र में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद करने, उनकी समस्याओं को सुनने, आमजन से मधुर व्यवहार रखने तथा उन्हें अपने आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही मिशन शक्ति फेज 3 के तहत सभी महिला बीट पुलिस अधिकारियों को कस्बों व ग्रामों में जाकर महिलाओं तथा बच्चियों को जागरूक करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।