फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ashwini Kumar Pandey becomes the new District Magistrate of Shravasti, Ajay takes charge of Rampur

Shravasti News: अश्विनी कुमार पांडेय बने श्रावस्ती के नए जिलाधिकारी, अजय को रामपुर की कमान

Wed, 29 Oct 2025 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ashwini Kumar Pandey becomes the new District Magistrate of Shravasti, Ajay takes charge of Rampur
नवागत डीएम अश्वनी कुमार पांडेय। - फोटो : नवागत डीएम अश्वनी कुमार पांडेय।
श्रावस्ती। शासन से मंगलवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इसके तहत श्रावस्ती जिलाधिकारी रहे अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर जिले का डीएम बनाया गया। वहीं, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय को श्रावस्ती जिले की कमान सौंपी गई है। हालांकि, खबर खिले जाने तक नई तैनाती पाने वाले डीएम अश्विनी कुमार पांडेय जिला नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए याद किए जाएंगे अजय
श्रावस्ती के जिलाधिकारी रहे अजय कुमार द्विवेदी ने अपने कार्यकाल में अवैध निर्माणों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। अवैध रूप से सरकारी जमीन पर निर्मित 28 मदरसों, दो मस्जिद, पांच मजार व दो ईदगाह सहित कुल 37 ध्वस्तीकरण किए। साथ ही निजी जमीन पर अवैध रूप से संचालित 112 मदरसों को सील करवाया। यही नहीं राजस्व वादों के निस्तारण में श्रावस्ती लगातार टॉप-10 जिलों में शामिल रहा और अगस्त माह की रैंकिंग में धारा-116, धारा- 98 व धारा- 38(2) की कार्रवाई में प्रदेश में अव्वल रहा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान 2024-25, एनीमिया मुक्त भारत अभियान में भी श्रावस्ती प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। साथ ही सोलर स्ट्रीट लाइट, विद्युत बिल सुधार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बीज डीबीटी, पीएम कुसुम योजना, मोबाइल मेडिकल युनिट, दिव्यांग पेंशन, अंडा उत्पादन, पशु टीकाकरण, मत्स्य संपदा योजना, शादी अनुदान आदि में भी श्रावस्ती प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed