{"_id":"64738881b3fd8f98b90222e9","slug":"appeal-for-public-participation-with-plantation-srawasti-news-c-13-1-259857-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पौधरोपण के साथ जन सहभागिता के लिए अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पौधरोपण के साथ जन सहभागिता के लिए अपील
Sun, 28 May 2023 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 28 May 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अपने लाइफ स्टाइल को बदलना होगा। इसके लिए पुलिस लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। रविवार को एसपी के नेतृत्व में साइकिल रैली के बाद पौधरोपण करके जन सहभागिता की अपील की गई। पर्यावरण असंतुलन के कारण आम जनजीवन में कई बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां तक कि अब धीरे-धीरे लोग प्रतिदिन की जिंदगी में भी पर्यावरण से जुड़ नहीं पा रहे हैं। इसलिए पुलिस लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट अभियान चला रही है। इसके तहत आम लोगों को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके जीवन की दिनचर्या में पर्यावरण का कितना महत्व है। इसका शुभारंभ एसपी प्राची सिंह ने साइकिल रैली के साथ किया।
अधिकारियों के साथ निकाली गई रैली में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि यदि सुबह साइकिलिंग की जाए तो व्यक्ति के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। वहीं इस कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आम लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई। एसपी ने कहा कि सभी युवा सुबह नगर के खेल मैदान में साइकिलिंग करें। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ नगर अतुल कुमार चौबे, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। संवाद
अन्य विभाग भी देंगे जागरूकता का संदेश
पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान पूरे जिले में 22 विभागों द्वारा एक साथ पौधरोपण, साइकिल रैली सहित अन्य विशिष्ट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही वन विभाग की ओर से पौधरोपण की शुरुआत भी की जाएगी। सरकारी कार्यालय व आवासीय परिसर की स्वच्छता, अमृत सरोवरों के साथ तालाबों की सफाई, ठोस द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।