{"_id":"5d8e3eb68ebc3e016b6afc82","slug":"answer-from-bsa-headmaster-suspended-srawasti-news-lko483886347","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए से जवाब तलब, प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए से जवाब तलब, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बगुरइयां का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय बगुरइयां का शुक्रवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां निलंबित अध्यापिका शिक्षण कार्य करती मिली। निलंबन के बावजूद विद्यालय में पढ़ाने तथा आदेश का अनुपालन न कराने में विभागीय अधिकारियों की उदासीनता व लापरवाही मानते हुए डीएम ने बीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय खंभारा में हस्ताक्षर बनाकर नदारद प्रधान शिक्षक को निलंबित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ओपी आर्य ने सुबह 8:50 बजे प्राथमिक विद्यालय बगुरइयां का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर डीएम ने देखा कि यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक रेखा सिंह, सहायक अध्यापक दीपमाला गौतम व विभा पांडेय तैनात है।
इसमें दीपमाला गौतम अवकाश पर हैं, जबकि विभा पांडे प्रशिक्षण के लिए खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय गई थी। प्रधान शिक्षिका रेखा सिंह पूर्व से निलंबित हैं, इसके बावजूद वह विद्यालय में अध्यापन कार्य कर रहीं है। निलंबन के बावजूद शिक्षिका के विद्यालय में पढ़ाने तथा आदेश का अनुपालन न कराने पर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही मानते हुए डीएम ने बीएसए ओंकार राणा से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
यहां तैनात रसोइयां ने मानदेय भुगतान न होने की बात कही। इस पर डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने गिलौला के प्राथमिक विद्यालय खंभारा का निरीक्षण किया। यहां प्रधानाध्यापक शादिक अख्तर, सहायक अध्यापक संतोष शुक्ला की तैनाती है। प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर बनाकर नदारद मिले।
विद्यालय में बाउंड्रीवाल नहीं थी, विद्यालय मार्ग पर कीचड़ भरा था। इस पर डीएम ने प्रधान तथा सचिव को निर्देश दिया कि बाउंड्रीवाल व रास्ते को ठीक कराएं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक विद्यालय से अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। इस पर डीएम ने बीएसए को प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश दिया।
वहीं प्राथमिक विद्यालय पुरखिया में शिक्षामित्र हेमलता हस्ताक्षर बनाकर गायब मिली। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी खराब मिली। इस पर प्रधान शिक्षक को एडवरसेंट्री देने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ अवनीश राय मौजूद रहे।