फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Amar Ujala provided ration to 55 poor

55 गरीबों को अमर उजाला ने दिलवाया राशन

Tue, 14 Apr 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala provided ration to 55 poor
अमर उजाला फाउंडेशन और समाज सेवियों की ओर से लोगों को दी गई खाद्य सामग्री। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। लॉकडाउन में जरूरतमंदों के घर राशन पहुंचाने का अभियान अमर उजाला फाउंडेशन चला रहा है। इसमें समाज सेवी भी जुड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को इकौना के बिदुहनी गांव में करीब 55 घरों में भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से राशन पहुंचाया गया। वहीं, जमुनहा में समाजसेवी की ओर से समाचार पत्र वितरक के घर राशन के साथ नगदी भी दी गई। जरूरतमंदों को दिए गए पैकेट में परिवार के चार लोगों के लिए सात दिन का खाद्यान्न है। इसमें आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, सब्जी सहित अन्य सामान है।
विज्ञापन

लॉकडाउन से रोजाना मजदूरी कर परिवार का पालन करने वाले लोगों को परेशानी उत्पन्न हो गई है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ समाजसेवी आगे बढ़ कर गरीबों की मदद में लग गए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के पहल पर मंगलवार को भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने इकौना क्षेत्र के पंडित पुरवा बिदुहनी गांव में 55 जरूरतमंदों को एक सप्ताह के लिए दाल, आटा, नमक, चावल, तेल, आलू, प्याज, सब्जी मसाला सहित अन्य सामान बांटा। खाद्यान्न वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया।
विज्ञापन

इस दौरान अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लोगों से अपील की गयी कि देश व समाज हित में लॉकडाउन तक अपने घरों में रह कर सामाजिक दूरी बनाए रखें, जिससे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचा जा सके। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। लौटने पर अपने दोनों हाथों को साबुन से अवश्य धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. रमेश मिश्रा ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके जीविकोपार्जन पर किसी भी प्रकार का संकट नही आने दिया जाएगा। राशन के साथ ही उनके स्वास्थ्य संबंधी हितों के लिए उनका हॉस्पिटल 24 घंटे जनसेवा के लिए खुला रहेगा। इस दौरान मौजूद श्रावस्ती चौकी प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित ने अमर उजाला फाउंडेशन की प्रशंसा की। इस मौके पर हॉस्पिटल के सहयोगी चिकित्सक डॉ. विवेक त्रिपाठी, डॉ. सर्वजीत पाठक, एडवोकेट रामकुमार शुक्ला, जीवन लाल, याकूब मिर्जा आदि मौजूद रहे

वहीं, मंगलवार को भेलागांव मल्हीपुर के समाजसेवी अब्दुल कादिर की ओर से समाचार पत्र विक्रेता पप्पू को खाद्यान्न सामग्री के साथ दो सौ रुपये भी दिए गए। इस दौरान अब्दुल कादिर ने कहा कि समाचार पत्र विक्रेता की ओर से आम लोगों के घरों तक अखबार पहुंचाने का जो विशिष्ट कार्य किया जा रहा है, वह सराहना के योग्य हैं। हम उनके इस महान सेवा की कद्र करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed