{"_id":"6af4bd77ff54b2c8420e90b9","slug":"allegation-of-incorrect-measurement-against-the-canal-department-shravasti-news-c-104-1-slko1011-124399-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नहर विभाग पर गलत पैमाइश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नहर विभाग पर गलत पैमाइश का आरोप
Thu, 12 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सिरसिया। विकासखंड सिरसिया के डोमाई गांव में पक्की नाली निर्माण के लिए की गई पैमाइश को लेकर विवाद हो गया है। किसानों ने नहर विभाग खंड-चार की टीम पर सरकारी जमीन छोड़कर उनके खेतों की पैमाइश करने और विरोध पर धमकाने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पांच नवंबर को अवर अभियंता विमलेश कुमार के नेतृत्व में नहर खंड-चार की टीम गांव पहुंची थी। टीम ने बारिश का पानी गांव में भरने से रोकने के लिए पक्की नाली का निर्माण कराने की बात कही। ग्रामीणों ने पैमाइश में सहयोग किया, लेकिन आरोप है कि टीम ने सरकारी जमीन के बजाय उनके खेतों में खूंटे गाड़ दिए।
हरिशंकर त्रिपाठी के अनुसार, विरोध करने पर टीम के सदस्य अभद्रता करने लगे और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने खुद के अधिवक्ता होने की बात कही तो उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
गांव के राम शंकर, जगराम, देवी प्रसाद, पृथ्वीनाथ, मनीराम, बुधराम, विनोद कुमार और पुजारी समेत 30 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र डीएम को भेजा है। ग्रामीणों ने राजस्व टीम से दोबारा पैमाइश कराने और अवर अभियंता विमलेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जांच नहीं कराई गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।