फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Allegation of beating a widow and her daughter

Shravasti News: विधवा व उनकी बेटी की पीटने का आरोप

Sat, 29 Aug 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 29 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Allegation of beating a widow and her daughter
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिवारी गांव के मजरा ललक गांव निवासी विधवा मीना देवी ने थाने में तहरीर देकर देवर सहित तीन लोगों पर पिटाई व गाली-गलौज का आरोप लगाया है। मीना देवी ने अपनी तहरीर में बताया कि उनका बेटा नहीं है और सिर्फ बेटियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 23 अगस्त शाम भूमि कब्जे को लेकर उनके देवर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उनकी पिटाई की। उन्हें बचाने के लिए जब उनकी बेटी ललिता पहुंची तो विपक्षियों ने उसके साथ ही मारपीट की। साथ ही बेटी के ऊपर हंसिए से हमला करने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि विपक्षी उनकी भूमि हथियाने के लिए आए दिन विवाद करते हैं और पिटाई करते हैं। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed