फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ajay's family rebelled from BJP, Abdul Rahim Khan rebelled from SP

Shravasti News: भाजपा से बागी हुआ अजय का कुनबा, सपा से बागी हुए अब्दुल रहीम खां

Wed, 19 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 19 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ajay's family rebelled from BJP, Abdul Rahim Khan rebelled from SP
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज निवर्तमान अध्यक्ष व उनके दो भाई बागी हो गए हैं। तीनों भाइयों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करा दिया। वहीं, सपा से नाराज अब्दुल रहीम खां ने भी आम आदमी पार्टी से नामांकन कराया है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद भिनगा में भाजपा व सपा अपने ही बागियों से जूझेगी। भाजपा की ओर से पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष अजय आर्य का टिकट कट गया है। इससे नाराज न सिर्फ अजय ने निर्दल नामांकन कराया। बल्कि उनके छोटे भाई विजय आर्य व आशीष आर्य ने भी बगावत करते हुए निर्दल प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद पर नामांकन करा लिया।
विज्ञापन

एक साथ तीन भाइयों के बागी होने से नगर में जहां चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं, तीनों भाइयों में अंत तक मैदान में कौन डटा रहेगा, इसके लिए तीनों भाई मतदाताओं का मन टटोलने के साथ ही पार्टी पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय आर्य का पार्टी से बगावत करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। दस वर्ष पूर्व नगर पंचायत भिनगा में अध्यक्ष पद पर भाजपा की ओर से राकेश गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया था। तब अजय ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। जीत के बाद उन्होंने तब सपा का दामन थाम लिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद उनकी निष्ठा बदली और वे भाजपाई हो गए थे।

पिछला चुनाव अजय ने भाजपा से ही लड़ा था। इस बार टिकट न मिलने पर उन्होंने दोबारा बगावती तेवर दिखाया। वहीं, समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज अब्दुल रहीम खां ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed