फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   After heavy rain fields got water

झूम के बरसे मेघ, खेतों को मिला पानी

Sun, 24 Jul 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
After heavy rain fields got water
श्रावस्ती। तराई में सावन के मेघ रविवार को मेहरबान दिखेे। सुबह से आसमान पर छाए बादल कहीं रिमझिम तो कहीं झूम कर बरसे। इससे जहां खेतों को पानी मिला। वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से भारी राहत भी मिली। इस बरसात के बाद कछारवासियों के धड़कनें तेज हो गईं। वहीं जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव से लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जिले में सावन मास के मेघ मेहरबान हैं। रविवार सुबह अचानक आसमान पर बादल छा गए। इस बीच चलने वाली पूर्वा हवा ने न सिर्फ लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। बल्कि अपेक्षित बरसात की संभावनाओं को भी बल दिया। काले बादल देख आसमान की ओर निहार रहे किसानों की आस अपेक्षित बरसात ने पूरी कर दी है। दोपहर बाद शुरू हुई बूंदाबांदी रुक रुक कर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

अपेक्षित बरसात के बाद जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान फैल गई। वहीं पानी के अभाव में बर्बाद हो रही धान की फसल को जीवनदान मिल गया। कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बरसात देख राप्ती नदी के कछार में बसे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गईं। यहां लोगों को बाढ़ का खतरा भी सताने लगा है। वहीं जिले में हुई इस बरसात के बाद भिनगा व इकौना नगर, गिलौला, सिरसिया, जमुनहा, रतनापुर बदला लक्ष्मनपुर बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed