{"_id":"64ef90be651710054a0ed7e4","slug":"advocates-mobilized-against-hapur-incident-srawasti-news-c-104-1-srv1002-1070-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ता लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ता लामबंद
Thu, 31 Aug 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
इकौना/ जमुनहा/ श्रावस्ती। हापुड़ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर मंगलवार को पुलिस ने जमकर लाठी भांजी। इससे नाराज जिले के अधिवक्ताओं ने बुधवार को भिनगा, इकौना व जमुनहा में मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बार काउंसिल आॅफ प्रयागराज के आह्वान पर जिले के अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना के विरोध में मुख्यालय भिनगा सहित तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने भिनगा में दीवानी न्यायालय गेट के सामने भिनगा-बहराइच मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने माॅडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इकौना में अधिवक्ताओं ने तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बंसराज शुक्ला के नेतृत्व में बौद्ध परिपथ जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम इकौना रामदत्त राम को ज्ञापन सौंपा। वहीं, जमुनहा तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील गेट के सामने बहराइच-जमुनहा मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। जहां अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जमुनहा राम प्यारे को सौंपा।