{"_id":"684c932ac95da7ec470e2c70","slug":"advocates-boycotted-revenue-courts-for-the-fifth-day-shravasti-news-c-104-1-srv1004-111985-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पांचवें दिन भी अधिवक्ताओं ने किया राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पांचवें दिन भी अधिवक्ताओं ने किया राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार
Sat, 14 Jun 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
भिनगा तहसील में एसडीएम न्यायालय के सामने धरना देते अधिवक्ता।
श्रावस्ती। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के अधिवक्ता तहसील भिनगा की सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। करीब एक सप्ताह बाद भी न्यायालयों का बहिष्कार जारी है। ऐसे में वादकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
भिनगा तहसील के राजस्व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ता संघ की ओर से एसडीएम न्यायालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने कहा कि भिनगा तहसील के विभिन्न न्यायालयों में लंबित पत्रावलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। साथ ही वादकारियों से बिना अनुचित लाभ लिए लेखपाल व कानूनगो फाइलों पर रिपोर्ट नहीं लगाते हैं। संघ के महामंत्री राम गोपाल शुक्ल ने कहा कि खतौनी में अंश निर्धारण में भी काफी गड़बड़ियां हुईं, जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि सोमवार तक समुचित समाधान नहीं निकला तो मंगलवार को बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर संघ के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ल, सुरेश चंद्र तिवारी, वीरेश मिश्र, सुरेंद्र कुमार मिश्र, राम पारस भार्गव, राजेन्द्र प्रकाश पांडेय, दिनेश पाठक, अरुण मिश्रा व सतीश कुमार मौर्य आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
इकौना। इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के आह्वान पर शुक्रवार को इकौना तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। संघ के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि अहमदाबाद विमान हादसे में मृत लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान महामंत्री श्रीधर द्विवेदी समेत काफी अधिवक्ता मौजूद रहे।