{"_id":"67fffe99527821ad2e014844","slug":"advice-to-the-central-in-charges-who-are-lax-in-wheat-procurement-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110598-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गेहूं खरीद में शिथिलता बरतने वाले केंद्र प्रभारियों को नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गेहूं खरीद में शिथिलता बरतने वाले केंद्र प्रभारियों को नसीहत
Thu, 17 Apr 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। किसानों की सुविधा के लिए सभी क्रय केंद्र स्थानीय, साप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाशों सहित रोजाना सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुलेंगे। पंजीकरण कराने के बाद गेहूं न बेचने वाले किसानों को चिह्नित कर ग्राम प्रधान व कोटेदार के माध्यम से खरीदारी की जाएगी। यह बातें बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने गेहूं खरीद की समीक्षा के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि मोबाइल क्रय केंद्र का संचालन करने वाली टीम संबंधित गांव के सार्वजनिक स्थल जैसे पंचायत भवन व कोटे की दुकान पर गेहूं खरीद करें। किसानों से खरीदे गए गेहूं का भुगतान सत्यापन के बाद उनके खातों में 48 घंटे में भेज दें। क्रय केंद्र कृषक रजिस्टर तैयार कर किसानों का नाम, पता व मोबाइल नंबर तथा कृषक की अभ्युक्ति दर्ज करें।ग्राम सचिव, प्रधान, लेखपाल व कोटेदार के संपर्क में रहकर गेहूं खरीदें। क्रय केंद्रों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के सिद्धांत पर गेहूं खरीदा जाए। यदि क्षमता से अधिक किसान आएं तो उन्हें ऑफलाइन टोकन दें। महिला, वृद्ध व विकलांग किसानों तथा लघु व सीमांत किसान को प्राथमिकता दें।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में 17,000 के सापेक्ष अब तक 237 किसानों से 1398.7 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है, जो लक्ष्य का 8.23 प्रतिशत है। डीएम ने संबंधित केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल गेहूं खरीदने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, जमुनहा एसके राय, जिला प्रबंधक पीसीएफ, जिला प्रबंधक यूपी एसएस सहित सभी केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।