{"_id":"5d6aa9ac8ebc3e93ce4f92d9","slug":"adverse-entry-to-four-teachers-and-one-shikchamitra-srawasti-news-lko4791377138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शिक्षकों व एक शिक्षामित्र को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शिक्षकों व एक शिक्षामित्र को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के विद्यालयों की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को डीएम के निरीक्षण के बाद प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरिहिवा में तैनात चार शिक्षक व एक शिक्षामित्र को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। कटकुइयां में छात्र संख्या कम होने पर शिक्षक को चेतवानी दी गई।
सिरसिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कटकुईंया का डीएम ओपी आर्य ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षक उपस्थित पंजिका देखी, यहां छात्र उपस्थित बेहद कम मिली। इसका कारण पूछने पर शिक्षक कोई संतोष जनक उत्तर नही दे सके।
इस पर डीएम ने फटकार लगाते हुए शिक्षकों को अभिभावकों से मिल कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। मध्याह्न भोजन पंजिका भी दुरुस्त नहीं मिली। इसके साथ ही डीएम ने भोजन की गुणवत्ता परखी तो वह खराब मिली। इस पर डीएम द्वारा फटकार लगाते हुए शिक्षकों को नसीहत दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा का निरीक्षण किया। विद्यालय में एकल प्रधानाध्यापक गंगाराम उपस्थित मिले। शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिली। कक्षा 08 में अध्ययनरत बच्चे हिन्दी शब्द रूपांतरण नहीं पढ़ सके। कक्षा 08 के बच्चों को अक्षर ज्ञान न होने पर अध्यापक को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक सहायक अध्यापक की तैनाती करने का निर्देश दिया। परिसर में ही संचालित प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा में सहायक अध्यापक अमिताभ चौधरी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।
यहां बच्चों की उपस्थिति बेहद कम होने व शिक्षा की गुणवत्ता अत्यंत खराब मिलने पर सभी अध्यापक इकरार अहमद, दिनेश कुमार, अमिताभ चौधरी तथा शिक्षामित्र अजय वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय मौजूद रहे।